लखनऊ में कांग्रेसियों का राहुल गांधी के समर्थन में धरना,प्रदर्शन,जुलूस और गिरफ्तारी

WhatsApp-Image-2023-03-24-at-7.10.54-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बदायू की बिसौली विधानसभा के चारों ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज से नरेंद्र सिंह बिसौली से नरेश पाल सिंह इस्लाम नगर से हर प्रसाद शर्मा बिसौली से देवेंद्र सिंह और उनके साथ प्रत्येक ब्लॉक से 2 पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमेंद्र सिंह यादव के साथ प्रातः ही हाथ से जोड़ो हाथ समीक्षा बैठक में भाग लेने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच गए थे ।इधर जिला ओमकार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, सोशल मीडिया के कार्यकर्ता मनोज कुमार ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसावां के अध्यक्ष सुशील कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दातागंज के अध्यक्ष अजहर हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी म्याऊं के अ अध्यक्ष रामपाल शाक्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समरेर के अध्यक्ष इशाक अहमद117 विधानसभा दातागंज के जिला चारों ब्लॉक अध्यक्ष 2 कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ हाथ से जोड़ो हाथ की समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे ।मीटिंग चल रही थी इतने में खबर आई की साजिश के तहत राहुल की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई है जबकि मजिस्ट्रेट द्वारा उनके दंड आदेश को कोर्ट द्वारा 1 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था और उन्हें तत्काल जमानत दे दी गई थी लेकिन लोकसभा सचिवालय द्वारा फासीवादी तरीके से राहुल को सुनवाई का मौका दिया बिना ही उनकी सदस्य को रद्द कर दिया गया इस तरह फासीवाद के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनकर उभर रहे राहुल गांधी की आवाज बंद करने की कोशिश की गई है। इतना सुनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे संगठन मंत्री अनिल यादव सभी लोग महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आक्रोशित होकर जुलूस के रूप में धरना देने के लिए चल दिए बैठक में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता उत्तेजित होकर सड़कों पर आ गए और भावेश में नारे लगाने लगे राहुल संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कितनी लंबी जेल है तेरी देखी है और देखेंगे इस प्रकार के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए विधानसभा के पार करते ही सैकड़ों पुलिस बल कांग्रेस जनों को गिरफ्तार करने के लिए आ गए वहां पर बहुत धक्का-मुक्की के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके इको गार्डन ले जाया गया बदायूं जनपद से ओंकार सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव जितेंद्र के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षसोमेंद्र यादव वीरेश तोमर, 8 ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार ,अमर सिंह मौर्य ,उमेश मिश्रा , एजाजअहमद, प्रवेश कुमार, राकेश पाल, सुरेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी गिरफ्तार हुए अभी भी गिरफ्तार होकर लखनऊ की जेल बनाई गई इको गार्डन में बैठे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरें ने आवाहन किया है सारे कार्यकर्ता एकजुटता के साथ इस संघर्ष को लड़ते रहेंगे उन्होंने जनपद बदायूं से पहुंचे लगभग 24 कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा अभी संघर्ष की शुरुआत है आप जैसे योद्धाओं के बल पर ही देश में लोकतंत्र की रक्षा का बिगुल फूंका जाएगा और आगे आगे आने वाले संघर्ष को तैयार रहने के लिए आव्हान किया ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय बृजलाल खावरी को आश्वासन दिया कि बदायूं जनपद के कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ संघर्ष करेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights