चैत्रीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की,मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

WhatsApp-Image-2023-03-23-at-8.21.42-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। में चैत्रीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा अर्चना की गई। घरों में हवन पूजन किया गया। वहीं दूसरी ओर मंदिरों में भी भक्तगणों ने पहुंचकर माता मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। शहर के नगला शक्तिपीठ समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भक्त गणों की भारी भीड़ सुबह से ही देखी जा रही है। नगला देवी शक्ति पीठ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें सज गई है। भंडारे के लिए भी स्टाल की तैयारिया भी की जा रही हे। साफ-सफाई से लेकर बेरिकेडिंग और जूते चप्पल उतारने के स्थानों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गौरीशंकर मंदिर, बिरुआ बाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत सभी छोटे और बड़े मंदिरों में विशेष रूप से साफ सफाई और सजावट की गई है। इन सभी मंदिरों में देवी भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इन मंदिरों में सुबह शाम देवी भक्तों की खूब भीड़ रहती है। मंदिरो के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी हुई है। जबकि बाजारों में भी माता की चुनरी समेत श्रृंगार का सामान आदि की खूब बिक्री हुई। सुरक्षा के लिहाज से बड़े मंदिरों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मंदिर खुलने से पहले ही गेट पर श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। कपाट खुलने के साथ ही माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रवेश किया और घँटे-घड़ियाल गूंज उठे। भक्तगणों ने माता रानी की पूजा कर मनौतियां भी मांगीं। साथ ही अधिकांश लोगों ने उपवास भी रखा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights