पापड़ गांव में कांग्रेस का हुआ हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम
बदायूं। दातागंज विधानसभा के ब्लॉक दातागंज के ग्राम पापड़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दातागंज के अध्यक्ष अजहर हुसैन के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह की उपस्थिति में संपन्न किया गया। ग्राम पापड़ में एजाज खान की चौपाल पर एक सभा का आयोजन किया गया ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की आज हम आपके बीच हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे नेता राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की और उन्होंने 5 महीने पैदल चलकर लोगों से बात कर अपने संस्मरण पत्र के माध्यम से आप लोगों को साझा करने हेतु देने आए हैं ,आज देश बहुत विपरीत स्थितियों से गुजर रहा है आप देख रहे हैं सहकारी समितियों के चुनाव हुए परंतु वोटर तक को पता नहीं लगा कि सहकारी समितियों के चुनाव कब संपन्न हो गए सत्ता पक्ष के द्वारा मीडिया में पहले ही संचालकों की सभा पतियों की और उपसभापति की लिस्ट प्रकाशित कर दी गई वही सेम टू सेम चुनाव अधिकारियों ने चुनाव परिणाम के रूप में प्रकाशित करा दी गई ,प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस तरीके के चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा की इतिहास में पहली बार हो रहा है सत्ता पक्ष संसद नहीं चलने दे रहा और हमारे नेता राहुल गांधी पर पांच केंद्रीय मंत्री आरोप लगाते हैं परंतु एक सांसद को उन मंत्रियों के आरोपों को प्रत्युत्तर करने के लिए समय नहीं दिया जाता और उनके पहुंचते ही लोकसभा के सारे माइक म्यूट कर दिए जाते हैं निश्चित रूप से बिल्कुल सही कहना है हमारे राहुल गांधी का वास्तव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की किसान बहुत आर्थिक संकट से गुजर रहा है उसने आलू पैदा किया परंतु आलू रखने की जगह नहीं है जो उसने लागत लगाई है उसका लागत भी नहीं आ पाई है कोल्ड स्टोरेज मालिक बिल्कुल अंकुश हीन है मनमानी कर रहे हैं और ऊपर से भगवान भी लगता है किसानों से रुष्ट है और बे मौसम बरसात के कारण किसानों को बहुत बड़ी हानि हुई है। सरसों की खरीद शासन द्वारा के केवल कागज पर दिखाई जा रही है वास्तव में किसान अपनी सरसो दलालों के हाथ ओने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इकलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एजाज खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजहर हुसैन ने कहा कि आज हम सबको मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए मजबूती के साथ खड़ा होना पड़ेगा ।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर शराफत हुसैन ,फरियाद हुसैन, प्रेमपाल ,रामअवतार ,फरियाद अली नंदलाला, इश्तियाक भाई, अनु सिंह बाबू , भाई रईसुद्दीन शमीम कादरी राधाकृष्णन श्याम कुमार, दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।













































































