नववर्ष आगमन की खुशी में हुआ भव्य यज्ञ समारोह

WhatsApp-Image-2023-03-21-at-6.08.42-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आर्य समाज इस्लामनगर में आज नव वर्ष 2080 के आगमन पर हर्षोल्लास के साथ यज्ञ समारोह किया गया यज्ञ कराते हुए आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “भारतीय नव वर्ष ही प्राकृतिक नववर्ष है ! इसे हम मनुष्य ही नहीं मनाते सारी सृष्टि मनाती है! इस समय बसंत ऋतु होती है किसानों का अन्न पक गया होता है, प्रकृति नए वस्त्र पहन कर आ जाती है , ना ठंड होती हैं न गर्मी होती है, सब तरफ खुशहाली होती है। यही नववर्ष के आगमन का प्राकृतिक संकेत है। इस दिन ही परमेश्वर ने सृष्टि की रचना की थी, इसी दिन रामचंद्र का राज्याभिषेक हुआ था, इसी दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी, इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई, इसी दिन राजा विक्रमादित्य ने राज्य आरंभ किया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह नूतन वर्ष हमें यह संदेश भी देता है कि गत जीवन में जो हमसे भूले हुई या जो हमने पाप किए उनका हम प्रायश्चित करें और आने वाले वर्ष में कोई गलत काम ना करें। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि प्रत्येक हिंदू को अपने घर और प्रतिष्ठान पर भी आरती वंदन दीप जलाकर करना चाहिए तथा नौ दिन रोज यज्ञ करना चाहिए, यह 9 दिन बड़े महत्वपूर्ण है इन दिनों में घर-घर में यज्ञ करें उपवास करें सात्विक आहार करें तो निश्चित ही निरोगी रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे । इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार आर्य, त्रिलोकीनाथ एडवोकेट, कल्पना आर्य, रतनदीप आर्य,वीर सिंह आर्य, आदित्य आर्य, राकेश आर्य,योगेन्द्र गुप्ता,कुलदीप आर्य,सुरेन्द्र गुप्ता, आदि अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights