06 दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

DCN_0012-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ : 13 मार्च। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र तथा उद्यमिता विकास संस्थान उ०प्र० लखनऊ के तत्वाव्धान में नगला मन्दिर सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के छः दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला उद्योग प्रोम्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त दुर्गेश कुमार, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक कमलेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के ट्रेड दर्जी, बढ़ई, लोहार, टोकरी बुनकर, हलवाई, नाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त ने कहा कि आप सभी लाभार्थियों को उद्योग जगत में तराशें जिससे लाभार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार की उत्पत्ति हो। आप सभी को रोजगार मांगने वाला नही रोजगार देने वाला बनाना ही इस योजना का उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण में आवासीय व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक कमलेश कुमार ने सभी लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस योजना में लाभ प्राप्त करके आप सभी स्वावलम्बी बने साथ ही प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की सराहना की।

सेवायोजन कार्यालय से परवेज खां, उदयवीर, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से मोहित ठाकुर कौशल विकास मिशन से मो०एहतेशाम, नीरज जिला अग्रणी बैंक से राजेश सक्सेना विवेक, राजकीय पोलिटेकनिक संस्थान से प्रदीप कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाकिब, सदफ, मो० आलम, रक्षपाल चन्दा, मुनीशा देवी संजय सिंह आदि का विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अमरदीप राठौर ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights