बदायूं। ससुराल में गमी की होली मिलने आई महिला व उसके पति के साथ बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। दंपत्ति से जेवर पैसा लूटकर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज चौकी प्रभारी घटना की जानकारी की वी घटनास्थल का मुआयना कर बयान दर्ज किए। जानकारी के अनुसार थाना बजीरगंज के गांव खुर्रम पुर भमौरी के रहने वाले विजय मिश्रा अपनी पत्नी सीमा मिश्रा के साथ बाइक से अपनी ससुराल भोजपुर जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक पूर्व विधायक मुस्लिम खां के ट्यूब बेल के पास स्थित रामदयाल के खेत के पास वाले मोड़ पर पहुंची तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और आगे से अपाचे लगाकर दोनो के सीने पर तमंचे सटाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए । पीड़ितों ने बताया की बदमाश उनके सोने के झाले,मंगलसूत्र,पांच पत्ते की कंठी और 3500 रुपए लूट ले गए। घटना के बाद विजय मिश्रा ने डायल 112 को फोन पर सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की सूचना मिलते ही थाना कादरचौक के प्रभारी वेदपाल सिंह तथा चौकी प्रभारी मोहम्मदगंज वारदात स्थल पर पहुंचे प्रारंभिक जांच कर बयान दर्ज किए।