कछला मे ई-रिक्शा का पहिया निकलने से ई -रिक्शा गिरा नदिया पुलिया में गिरा, एक की मौत चार घायल
कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर कछला मे ई – रिक्शा का पहिया अचानक निकल गया, जिससे ई – रिक्शा नदिया पुलिया में गिर गया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि ई – रिक्शा में सवार उसी के परिवार के चार लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार की सुबह थाना सोरों के ग्राम मानपुर नगरिया निवासी कीर्ति नंदन (28) पुत्र भगवती प्रसाद अपनी 68 वर्षीय माँ नत्थो देवी को ई – रिक्शा द्वारा अपनी भाभी आशा देवी (40) पत्नी संतोष व 30 वर्षीय बहिन त्रिवेश देवी और 70 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद के साथ उझानी में एक निजी चिकित्सक के यहां अपनी मां नत्थो देवी को दवा दिलाने आ रहा था । ई – रिक्शा जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर कछला नदिया पुलिया के समीप पहुंचा तभी ई – रिक्शा का पहिया निकल गया जिससे ई – रिक्शा अनियंत्रित होकर नदिया में गिर गया । ई – रिक्शा नदिया में गिरने के बाद उसमें बैठे लोगों की चीख पुकार सुन भीड जुट गई और हादसे की सूचना कछला पुलिस व एम्बुलेस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद ई – रिक्शा व घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कीर्ति नंदन की मौत हो चुकी थी ।

जबकि ई – रिक्शा में बैठे भगवती प्रसाद, आशा देवी, त्रिवेश देवी व नत्थो घायल हो गई । पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहा चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया | युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड गई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।











































































