लार्ड कृष्णा इण्टरनेशनल स्कूल में फ्री मेडिकल तथा दांत जांच शिविर लगा, बच्चों की हुई जांच

WhatsApp-Image-2023-02-27-at-3.52.00-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। लार्ड कृष्णा इण्टरनेशनल स्कूल में आज फ्री मेडिकल तथा दांत जांच शिविर लगाया गया । इस दोैरान पहुंची मेडिकल टीम में शामिल शारदा क्लीनिक से डा0 चकरेश गुप्ता व मारूति क्लीनिक से डा0 सौरभ कुमार के नेतृत्व में मेडिकल स्टाफ द्वारा स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ दांतों व नाक कान व गले का चेकअप किया गया । डा0 चकरेश गुप्ता ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करने तथा नित्य व्यायाम करने की सीख दी । डा0 सौरभ कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में शरीर की पाचन प्रणाली तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है । इस मौसम में स्ट्रीट फूड के सेवन से बचना चाहिए । साथ ही उन्होंने दातों का विषेश ध्यान रखने के बारे में भी जागरूक किया । उन्होंने कहा कि दाँतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये बच्चों को सुबह-शाम दिन में दो बार ब्रुश करना चाहिए तथा खाने से पहले हाथ धोना चाहिए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बच्चों को दूध अवश्य पीना चाहिए । स्कूल अध्यक्ष वेदब्रत ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए हमें नित व्यायाम करते रहना चाहिए एवं समय-समय पर हमें स्वास्थ की जाँच करानी चाहिए तथा स्कूल में मेडिकल कैंप लगाने का क्रम आगे भी जारी रहेगा । इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक भलाई के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे जरूरतमंद को मदद मिल सके व उनकी परेशानी को कम किया जा सके ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights