श्रीदेवी को मन ही मन पत्नी मानने बाला,आज भी है कुंवारा,गम में करता है ये काम

sridevi-twitter-20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

श्योपुर। श्रीदेवी को मन ही मन प्रेम कर अपनी पत्नी मानने बाले एक अनोखे आशिक ने उनकी दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा करवाई. साथ ही पूरे गांव के लोगों को बुलाकर श्रीदेवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करवाई. इतना ही नहीं इस फैन ने गांव की 51 कन्याओं को मृत्यु भोज करवाकर उन्हें दक्षिणा भी दिया. यह पहली बार नहीं है बल्कि हर साल उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर ददूनी गांव में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसके चर्चा जिले भर में होते है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

श्योपुर जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर बसे छोटे से ददूनी गांव में बुधवार को श्रीदेवी की पुण्यतिथि मनाई गई. खास बात यह रही कि श्रीदेवी को मन ही मन अपनी पत्नी मान चुके उनके अनौखे आशिक ओमप्रकाश उर्फ ओपी मेहरा ने यह पूरा आयोजन करवाया. 53 साल के ओपी मेहरा ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए जीवनभर शादी नहीं की, वह श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानते हैं. उन्होने अपने राशनकार्ड और गांव की वोटर लिस्ट में श्रीदेवी का नाम बतौर अपनी पत्नी जुड़वा दिया है. ओपी मेहरा के करीबी बताते हैं कि 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही तीन दिन तक ओपी मेहरा ने खाना नहीं खाया. श्रीदेवी की मौत के बाद मुंडन और 13वीं भी कराई. उसके बाद हर साल इसी तरह से उनकी पुण्यतिथि मनाते हैं जिसमे पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं.

ओपी मेहरा ने नहीं की शादी

ओपी मेहरा की शादी कराने के लिए उनके परिजन और रिश्तेदारों ने एक-दो नहीं बल्कि, पूरे 21 रिश्ते उनके पास भेजे. लेकिन उन्होने श्रीदेवी की खातिर अच्छी से अच्छी लड़कियों के रिश्ते ठुकरा दिए.उन्होने परिजनों से स्पष्ट कह दिया कि, उन्होंने श्रीदेवी को पत्नी मान लिया है. एक बार उनके राशन कार्ड से श्रीदेवी का नाम काटे जाने की बात पर वह पंचायत के सरपंच पद से झगड़ा कर चुके हैं. इसके बाद से उनके वोटर कार्ड और राशन कार्ड से कभी किसी ने श्रीदेवी का नाम हटाने की बारे में सोचा तक नहीं. उनकी दीवानगी के चर्चे पूरे गांव में हैं. ओपी मेहरा बताते हैं कि 1985 में जब वह 9वीं में पढ़ते थे तब पहली बार फिल्म जस्टिस चौधरी में श्रीदेवी को देखा तो कुर्सी से गिर पड़े थे. उसके बाद श्रीदेवी के लिए ऐसे दीवाने हुए कि श्रीदेवी को देखने के लिए पूरे 29 दिन तक लगातार जस्टिस चौधरी फिल्म देखी.

जस्टिस चौधरी से लेकर साल 2016 में आई फिल्म पुली तक ओपी मेहरा ने देखी है जिसमें श्रीदेवी ने अभिनय किया. श्रीदेवी की कोई भी फिल्म को ओपी मेहरा ने बिना देखे नहीं छोड़ा. एक बार दिवाली पर श्रीदेवी की तस्वीर नहर में गिर गई तो उसे निकालने नहर में कूद गए. अब मेहरा अपने गांव में श्रीदेवी की 5 फीट की प्रतिमा बनवाने की तैयारी कर रहे हैं. वह कहते हैं कि श्रीदेवी को पत्नी माना है तो पति का पूरा धर्म निभाऊंगा. जब तक जीवित रहूंगा हर साल पुण्यतिथि मनाऊंगा. भगवान ने इस जन्म में नहीं सुनी शायद अगले जन्म में हम असल में जीवनसाथी बनेंगे. अगर श्रीदेवी के परिजन इजाजत दें तो एक बार उनकी बेटियों से मिलना चाहता हूं. सहयोग करें तो उनकी प्रतिमा भी बनवा लूंगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights