बदायूँ। डी. एम. रोड पर किप्स ज़ीलॉट स्वीट्स एवं किप्स कंफैक्शनरीज़ (प्रा० लि०) का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार जी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने उक्त प्रतिष्ठान की भव्यता एवं शुद्ध देशी घी से निर्मित उत्तम क्वालिटी की सुंदर सुसज्जित मिठाइयों की भूरि-भूरि प्रशंसा कर बधाई व शुभकामनाएँ अर्पित करते हुए भविष्य में प्रतिष्ठान की शुद्धता व सर्वश्रेष्ठ मिठाइयों की उत्तम वैरायटी पर विशेष ध्यान केन्द्रित कराते हुए प्रसिद्धि की कामना की।ज़ीलॉट स्वीट्स फैमिली के सभी सदस्यों ने आगन्तुकों का स्वागत कर उन्हें मिठाई वितरित की। नवीन प्रतिष्ठान पर दिन भर खरीदारी के लिए ग्राहकों का ताँता लगा रहा।