घायल मिले तो तुरंत पहुंचायें अस्पताल, पुलिस नहीं करेगी पूछताछ

WhatsApp-Image-2023-02-04-at-8.41.09-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। यातायात माह का शनिवार को समापन हो गया। एआटीओ प्रर्वतन सुहेल अहमद, सीओ ट्रैफिक श्याम नारायण एवं यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने भामा शाह चौक पर दोपहर में नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूकता का संदेश दिया। शाम के समय सड़क हादसों में मारे गये लोगों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम संपन्न होने की घोषणा की।
महीने भर से जिले भर में यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। एआरटीओ प्रवर्तन सोहेल अहमद ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रत्येक व्यक्ति को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये। सीओ ट्रैफिक श्याम नारायण ने कहा कि रास्ते में आते जाते पर अगर कोई घायल मिले तो उसे उपचार के लिये नजदीकि अस्पताल में पहुंचाने में मदद करें, पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से किसी प्रकार की पूछताछ नहीं करेगी।


यातायात प्रभारी ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर बांधे एवं बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनने। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के दौरान जल्दबाजी न करें। समय बहुमूल्य है, लेकिन जीवन अमूल्य है। बाइक पर तीन लोगों के साथ सफर करने से बचे। कार में भी क्षमता से अधिक लोगों को न बैठायें। यातायात के नियमों का स्वयं पालन करें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights