बदायूं। साहू समाज धर्म ट्रस्ट के तत्वावधान में साहू धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से पधारे कथा व्यास अमित मोहन व्यास जी महाराज ने सच्चिदानंद भगवान का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए और उन्होंने बड़े भाव एवं श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया। कथा व्यास ने भगवान के स्वरूप, भक्ति और उनके स्मरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया। प्रसंग के दौरान साहू धर्मशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. राम बहादुर व्यथित, वेद प्रकाश साहू एडवोकेट, लालता प्रसाद साहू एडवोकेट, अजय मथुरिया, डॉ. अमर सिंह, आनंद प्रकाश मथुरिया, जितेंद्र साहू सभासद, राधेश्याम साहू, सत्यदेव साहू, सोहन पाल साहू, अजय साहू, सौरभ साहू, सचिन साहू, प्रेम शंकर साहू सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।