कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा म्याऊं पहुंची,कांग्रेस की नीतियां गिनाई

WhatsApp-Image-2023-02-02-at-8.11.14-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के आठवें दिन ब्लॉक म्याऊं के ग्राम चंगासी में हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया। ग्राम में भ्रमण से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह शाक्य ने अपने चौपाल पर एक बैठक का आयोजन किया बैठक में स्थानीय आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा आज हम आपके बीच राहुल गांधी का संदेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड भारतीय जनता पार्टी के विरोध लेकर आए हैं जिसमें की कुछ का साथ खुद का विकास सबके साथ विश्वासघात के साथ सारी विस्तार से बातें बताई गई हैं मुख्य बात यह है जिस तरीके से आटा दाल चावल दूध और दही जैसी जरूरी चीजों पर जीएसटी लगाकर घरेलू महंगाई की दर 15% से ऊपर हो गई है लोग सोचते थे जो बजट आया है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस बजट में शायद इन मध्यमवर्ग गरीब तबके के लोगों के प्रयोग में आने वाली चीजों में शायद कुछ राहत मिलेगी परंतु सरकार ने बड़े लोगों को तो सुविधाएं दी हैं लेकिन मध्यम परिवार के लोगों को और जो रोज में काम आने वाली वस्तुएं हैं उन्हें कोई राहत नहीं दी इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा मोदी राज में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं हुआ और इन्होंने और एक नारा दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आज इस शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध 27% बढ़ा है और 2021 में रिपोर्ट कार्ड के आधार पर 86 बलात्कार महिलाओं के साथ प्रतिदिन हुए तो आज हम आपके सामने यह रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं ,और राहुल गांधी जी ने जो यात्रा की है और अपने अनुभव अनुभवों को उन्होंने पत्र में साझा किया है वह आपको सौंपने के लिए आए हैं ।जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि हमारा सबका कर्तव्य है जन जन तक राहुल जी का संदेश पहुंचाएं ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद ने कहा निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह करके नहीं दिखाया अब जनता इस बात को समझ चुकी है इनकी कथनी और करनी में फर्क है। बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया के सचिव शशांक राठौर ने किया ।

इसके बाद सभी कांग्रेसजन पूरे गांव में राहुल जी का पत्र और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रिपोर्ट कार्ड बांटते हुए साप्ताहिक बाजार में भी पहुंचे और वहां भी लोगों को राहुल जी का संदेश पहुंचाया ।इस अवसर पर वीरेश कुमार यादव जिला कांग्रेस कमेटी सचिव ,सुरेंद्र सिंह सागर ,उमेद सिंह ,ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्री ओम माथुर ,गुलफाम खान ब्लॉक सचिव जगत पाल सिंह, राजेंद्र ,विजय लाल ,हरिश्चंद्र ,बैजनाथ ,मदनपाल ,नरेंद्र ,सिंह ,नेतराम ,रामदास सिंह, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत सभी कांग्रेसजन नवादा मधुकर पहुंचे जहां पर की बूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार घर में आग लगने पर उनको उनके परिवार को सांत्वना दी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights