इग्नू के जनवरी सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि आज, ऑनलाइन करें आवेदन

WhatsApp-Image-2023-01-30-at-6.23.36-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र से विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश की अन्तिम तिथि 31 जनवरी है। कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने जानकारी दी है कि इग्नू के जनवरी 2023 सत्र में ऑनलाइन प्रवेश हो रहे हैं l उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत आभियान के अंतर्गत इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों का लाभ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। जहां एक ओर पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी के दौर से गुजरा है, वहीं वैश्विक महामारी के समय में भी इग्नू अपने ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से सम्पूर्ण भारत सहित दुनिया के 37 देशों में शिक्षा प्रदान करने की अलख जगाता रहा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़ कोर्ट 47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के 6 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एमए हिंदी, एमए लोक प्रशासन, एमए समाजशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान तथा एम कॉम किया जा सकता है। ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआईजी मे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जो शिक्षा से वंचित किसी भी आयु के व्यक्तियों एवं रोजगार मे व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रहा है । इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ 6 माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। इस प्रकार इग्नू के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने का कार्य सुगमतापूर्वक किया जा सकता है । बदायूं जनपद के राजकीय महाविद्यालय आवास विकास स्थित एक मात्र इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर लाभ प्राप्त करें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights