उझानी । बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान नगर के पुराने बस अडडे के पास से एक अभियुक्त को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेजा है। शुक्रवार की रात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसआई राहुल पुण्डीर हमराह कांस्टेबल बलराम सिंह ने नगर के पुराने बस अडडे के पास से एक अभियुक्त को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए । पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम गुड्डू पुत्र रामबहादुर निवासी मौहल्ला पंजाबी कॉलोनी थाना उझानी बताया । पुलिस ने शनिवार को कानूनी कार्रवाई के बाद पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा है।