कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कादरचौक पहुंची,भाजपा की पोल खोली

WhatsApp-Image-2023-01-28-at-6.31.55-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लाक कादरचौक के ग्राम भदरौलिया में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के अंतर्गत राहुल जी के पत्र और भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी की चार्ज सीट पूरे गांव में इस नारे के साथ हाथ से जोड़ो हाथ राहुल जी के साथ को लेकर बांटी और लोगों को राहुल जी के 3500 किलोमीटर यात्रा के अनुभवों के चिट्ठी भी लोगों को पढ़कर सुनाई और ग्राम वासियोंको दी ।ग्राम भदरौलिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमवीर शाक्य चौपाल पर ग्राम के सभी समाज के लोग जुड़े और एक बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष द्वारा किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की, इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप रहे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा सालाना 2 करोड नौकरियों का जुमला देने वालों ने बेरोजगार दर की 45 सालों के शिखर पर पहुंचा दी, एक करोड़ 1दस लाख सरकारी पद खाली हैं, मोदी राज में मोदी राज में पढ़ाई 3 गुना महंगी है करोड़ों शिक्षित व मजदूरी पकोड़े तलने डिलीवरी ब्वॉय बनने पर मजदूरी करने पर लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवजितेन्द्र कश्यप ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों की वजह से से 700 किसानशहीद हुए और अर्थव्यवस्था को ₹60000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ मोदी राज में 89,184 किसानों ने आत्महत्या की ,मोदी सरकार ने किसानों की किसान सम्मान निधि बंद की,।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश कुमार ने कहा कोविड में जब गंगा में हजारों लाश तैर रही थी लोग ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहे थे तब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय चुनावी रैलियों में वोट मांग रहे थे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में कुपोषण बड़ा है और भारत में आज 21 करोड़ बच्चे कुपोषण का शिकार है, जिला पंचायत सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं की महासचिव श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि मोदी राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध 27% बढ़ा और 2021 में प्रतिदिन 86 बलात्कार हुए ,और महिलाओं को बढ़ाने की बात करने वाले सत्ता नशीनों ने महिलाओं को अधिकार नहीं दिए जो उन्हें मिलने चाहिए थे ।जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने कहा कि आज एक डालर को 40 के बराबर करने का दावा करने वाले रुपए का मूल्य डालर के सामने 82 तक गिरने से नहीं रोक पाए ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद दें कहा कि सत्ता की भूख में लोकतंत्र का विनाश सरकार में किया गयाअंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ओमवीर शाक्य ने अभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया तभी इसके उपरांत सभी का कांग्रेस जन हाथ से जोड़ो हाथ ,राहुल जी के साथ ।के नारे के साथ पूरे गांव में घूमे तथा लोगों को राहुल गांधी का पत्र और रिपोर्ट कार्ड कुछ का साथ ,कुछ का विकास ,सबके साथ विश्वासघात। के पंपलेट भी लोगों में बांटे इस अवसर पर रूम सिंह , सत्य
भान हाकिम सिंह, रामपाल शर्मा, वलवंत सिंह ,राजवीर ,सिंह ,जितेन कुमार ,ज्ञान सिंह ,बृजपाल, अमर सिंह नवी दूले, सहवास खान, संदीप कुमार ,प्रभु दयाल यादव, चंद्रभान ,आकाश, हितेंद्र, अशोक धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights