शिकायतों को गम्भीरता के साथ निस्तारित किया जाएः डीएम

IMG_7226
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह ने थाना समाधान दिवस में थाना मूसाझाग एवं कोतवाली दातागंज में फरियादियों की शिकायतें सुनी। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गम्भीरता से निस्तारण किया जाए।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने जन शिकायतें सुनी। उन्होने निर्देश दिए कि आई0जी0आर0एस0, सीएम हेल्पलाइन, महिला हेल्प डेस्क, तहसील व थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित की जाए। समस्याओं का त्वरित रूप से मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है। हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा अन्य प्राप्त शिकायत पंजिकाओं का अवलोकन कर कडे़ निर्देश दिए कि समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब नही होना चाहिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त जमीनी विवादों की शिकायतों को पंजीकृत कर राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण किया जाए।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारित किया जाए। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को बार-बार परेशान न होना पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights