एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 74 वां गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ ज्ञानदायिनी, वीणावादिनी माँ सरस्वती की पूजा, वंदना व आरती के साथ प्रारंभ हुआ। संगीत अध्यापिका माला गुप्ता के निर्देषन में उषा सना, सुगंधी व पूजा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सरस्वती वंदना विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुभाश चंद्र मिनोचा मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि द्वारा झंड़ा फहराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा , शेक्षणिक प्रमुख वाई0के0सिंह उपस्थित थे। मो0 नकी अहमद, लवनीश व रश्मि के नेतृत्व मे इमराल्ड हाउस, टाॅपेज हाउस, रूबी हाउस व सैफायर हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। सभी विद्यार्थी तीन रांगों केसरिया, सफेद व हरें रंग की पट्यिाँ धारण किये हुए थे। उपस्थित विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से उनका उत्साह वर्धन किया।
कदम से कदम मिलाकर चलते विद्यार्थी बैण्ड की धुन पर मनमोहक छवि प्रस्तुत कर रहे थे। मुख्य अतिथि सुभाश चंद्र मिनोचा, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व षैक्षणिक प्रमुख श्री वाई0 के0 सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली मुख्य अतिथि ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने वीर शहीदों का भी जिक्र किया उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर देश को आजादी दिलाई। सरदार भगत सिंह के बारे में उन्होने विस्तार से बताया। पलक गुलाटी ने अपने भाषण में आज़ादी के महत्व पर प्रकाष डाला, स्वस्ति जैन ने अपने भाषण में गणतन्त्र दिवस पर प्रकाश डाला। राधिका मैडम द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। उन्होने अपने भाषण में गणतन्त्र दिवस पर प्रकाश डाला। शोभित अग्रवाल ने रिपब्लिकडे एंड फ्रीडम पर प्रकाष डाला। मौलिक ने रिपब्लिकडे पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अंरूधती शर्मा ने पुश्प की अभिलाशा पर अपनी कविता प्रस्तुत की। विवेक सिंह के निर्देषन मे विद्यार्थियों ने मोहे रंग दे बंसती गान पर नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। ये वतन हमको तेरी कसम पर समूह गान, माला गुप्ता के निर्देशन में बच्चों ने प्रस्तुत किया। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0सिंह ने सारगर्भित भाषण दिया। उन्होने आज़ादी के सैनिको से देष भक्ति की प्ररेणा लेने को कहा। विद्यार्थियों द्वारा, नृत्य अध्यापिका सिम्मी के निर्देषन में लहरा दो गान पर सुंदर प्रस्तुति दी। अध्यापिकाओं माला गुप्ता, सुगंधी, सुभांगिनी द्वारा ’धनो धान्ये पुश्पे बोरा’ गान प्रस्तुत किया गया। अभिराम गुप्ता व अविरल गुप्ता द्वारा ’नाॅनचक लाठी मूवमैंट’ का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने अनेक क्रियाओं से सबका मन मोह लिया। शुभ सुख चैन की बरखा गान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया। गान ने सबके मन को मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव भाषण प्रस्तुत किया गया।

उन्होने अपने भाषण में सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व बच्चो के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की आपने भूरि भूरि सराहना की। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को देश प्रेम से सबंधित साहित्य को भी पढ़ना चाहिए। विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशू अग्रवाल ने सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियो को स्वतन्त्रता सेनानियो के जीवन से देष प्रेम की भावना ग्रहण करने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में ध्वनि, फोटोग्राफी, अनुषासन व साज सज्जा (कला संकाय) के लिए नियत शिक्षक, शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के कार्यक्रम की उदघोषिका साक्षी जायसवाल व नविता गुप्ता थी।














































































