राष्ट्रीय लोकदल ने बदायूँ से टनकपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग की

IMG-20230124-WA0018
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आज राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने बदायूँ से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा प्रारम्भ करने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन (एआरएम) महोदय बदायूँ को सम्बोधित ज्ञापन दिया  राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने एआरएम इंचार्ज श्री राजीव सक्सेना  जी को ज्ञापन सौपकर जल्द से जल्द से जल्द बदायूँ से टनकपुर (उत्तराखंड) के लिए सीधी रोडबेज बस सेवा शुरू कराने की मांग की । 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह (एडवोकेट) ने कहा बदायूँ से टनकपुर के लिए सीधी रोडबेज सेवा होना अतिआवश्यक है सीधी बस सेवा न हो पाने के कारण बदायूं के लोगों के लिए आवगमन की तमाम समस्या का सामना करना पडता है और अभी 8 फरवरी से पूर्णागिरि देवी पर मेला लगने बाला है जिसके चलते तमाम श्रद्धालु और आमजन लोगो का लगातार आना जाना रहेगा ऐसी स्थिति को देखकर जल्द से जल्द बदायूँ से टनकपुर बस सेवा को शुरू होना अतिआवश्यक है ।

युवा राष्ट्रीय लोकदल जिलाअध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि पहले बदायूं से टनकपुर (उत्तराखंड) के लिए एक बस थी लेकिन बो काफी दिनो से बंद है ऐसी स्थिति मे बदायूं – टनकपुर  यात्रियों को बहुत समस्या का सामना करना पड रहा है इसलिए राष्ट्रीय लोकदल आमजनों की समस्या को देखते हुए मांग करता है कि प्रतिदिन दो (2) रोडवेज बस बदायूँ से टनकपुर के लिए चलायी जाये ।

इस मौके पर अरविंद पाल सिंह एडवोकेट,  महाराज सिंह, बंटी शर्मा, भुवनेश यादव, कौशिक प्रताप सिंह विनोद शाक्य मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights