कादरचौक । सोमवार को जिला बदायूं के कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों के छात्र – छात्राओं ने सड़क सुरक्षा माह के तहत मानव श्रृंखला बनाई गई। यह मानव श्रृंखला कई मीटर लम्बाई की बनाई गई। इस मानव श्रृंखला में ब्लॉक क्षेत्र के स्कूल के लगभग सभी छात्र – छात्राएं शामिल हुए। कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए कादरचौक प्रभारी व एसआई अनूप सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। मानव श्रृंखला से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वीडीओ ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा । उन्होंने कहा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए तथा चार पहिया चलाते समय सीट बैल्ट लगाएं और अपनी सुरक्षा करें।