चीन में 80% लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित वैज्ञानिक ने किया नया दावा

3333333
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बीजिंग. चीन में लगभग 80% लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अगले दो या तीन महीनों में कोविड-19 महामारी की नई लहर आने की आशंका कम है. चीन के एक प्रमुख सरकारी वैज्ञानिक ने शनिवार को यह बात कही.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी विज्ञानी वू ज़ून्यौ ने वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि चंद्र नववर्ष (Lunar New Year) की छुट्टियों के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की यात्राओं से महामारी फैल सकती है, जिससे कुछ क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ सकता है, लेकिन निकट भविष्य में कोविड की एक नई लहर की आशंका नहीं है.

दरअसल कोरोना की रोकथाम के मकसद से चीन में कई तरह प्रतिबंध लागू थे. हालांकि इसमें पिछले दिनों ढील दी गई, जिसके बाद करोड़ों लोग नववर्ष की छुट्टियों में अपने परिजनों से मिलने के लिए गृह प्रदेश के लिए निकल पड़े. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के यात्रा करने से ग्रामीण इलाकों में महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई, जहां इससे निपटने के इंतजाम कम हैं.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि चीन ने फीवर क्लीनिक, इमरजेंसी रूम और गंभीर स्थिति वाले कोविड मरीजों की संख्या का पीक पार कर लिया है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चीन द्वारा अपनी जीरो-कोविड पॉलिसी को अचानक समाप्त करने के लगभग एक महीने बाद, 12 जनवरी तक कोविड से पीड़ित लगभग 60,000 लोगों की अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है.

हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है ये आंकड़े शायद इस महामारी के असर प्रभाव को कम करके दिखाते हैं, क्योंकि इन उन लोगों को शामिल ही नहीं किया, जिनकी मौत घर पर हुई है. इसकी एक वजह यह भी है कि कई डॉक्टर कहना है कि उन्हें इन लोगों की मौत का कारण कोविड संक्रमण को बताने से रोका गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights