मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान की बेहद दर्दनाक रही रियल स्टोरी

January 22, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान अपने समय की सबसे बोल्ड और बेबाक अदाकारा रही हैं. उन्होंने जहां अपनी मादक खूबसूरती और उम्दा एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. वहीं वह अपनी निजी जीवन में कभी खुश नहीं रही. ना सिर्फ बेहतरीन फिल्मों बल्कि विवादित पर्सनल लाइफ के लिए भी उन्हें जाना जाता है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आपको बता दें कि जीनत ने पहली शादी एक्टर संजय खान से की थी, लेकिन उनका उनसे जल्दी ही तलाक हो गया था. हालांकि इस शादी में जीनत ने बहुत खोया था. उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपना करियर भी खो दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीनत -संजय की शादी 1978 में हुई थी. दोनों ने बेहद गुपचुप शादी रचाई थी. जबकि उन दिनों जीनत सफलता की चरम थीं. वहीं संजय खान पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे फिर भी जीनत उन्हें दिलो जान से मोहब्बत करती थीं.

संजय खान ने लगाया आरोप!
आलम ये था कि जहां जीनत ने अपनी खूबसूरती से पूरी इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना रखा था. जबकि वह खुद संजय की दीवानी बनी बैठी थीं. लेकिन इस प्यार ने उन्हें तोड़ रख दिया क्योंकि संजय खान उन्हें अक्सर पिटा करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लव स्टोरी में हद तो तब हो गई जब जीनत पर संजय ने डायरेक्टर संग अफेयर का आरोप लगाया था. जीनत को जब इस बात की खबर लगी तो वह उस टाइम लोनावला में शूट कर रही थीं . संजय का यह बयान सुन वह शूटिंग छोड़ मुबंई लौंट आईं. जब वह मुबंई पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि संजय अपनी पहली वाइफ और दोस्तों के संग ताज होटल में पार्टी कर रहे हैं. जीनत गुस्से में वहां पहुंच गईं. जीनत को वहां ऐसे देख संजय खान सहित सभी लोग हैरान रह गए.

खून से लथपथ जीनत का टूटा जबड़ा
संजय ने जीनत को होटल के कमरे में बुलाया जहां पहले से उनकी पहली वाइफ वहां मौजूद थी. इसी बीच दोनों के बीच काफी बहस होने लगी. संजय इस कदर नाराज हुए कि वह जीनत को बेरहमी से पिटने लगे. कमरे के बाहर चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दी लेकिन किसी ने उन्हें बचाने का कोई जोखिम नहीं उठाया. बाद में होटल के कर्मचारियों ने खून से लथपथ जीनत को हॉस्पिटल पहुंचाया. इलाज के दौरान पता चला कि जीनत की आंख पर भी काफी चोटें लगी हैं और उनका जबड़ा भी टूट गया है. हादसे के कई दिनों तक जीनत का अस्पताल में इलाज चला था.

जीनत की दूसरी और तीसरी शादी
संजय खान से रिश्ता तोड़ने के बाद जीनत ने फिर दूसरी शादी एक्टर और प्रोड्यूसर मजहर खान से की थी और उनसे उनके दो बेटे भी हैं. मजहर अब इस दुनिया में नहीं हैं. मजहर के निधन के बाद जीनत अमान ने तीसरी शादी अमन खन्ना उर्फ सरफराज जफर अहसन से की. यह शादी 2012 में हुई थी. पेशे से सरफराज रियल एस्टेट कारोबारी थे. यह शादी भी काफी चर्चे में रही क्योंकि उन दिनों जीनत 59 साल की थीं जबकि सरफराज 33 साल के. हालांकि यह शादी भी ज्यादा दिनों नहीं टिक पाई. जीनत ने इस शादी को तोड़ते हुए सरफराज पर रेप और धोखाधड़ी करने सहित कई आरोप लगाते थे. जीनत के एफआईआर के बाद मुंबई पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार भी किया था और वह कई दिनों तक जेल में रहे.

बता दें कि जीनत जब सफलता की चरम पर थीं तो उनका नाम एक्टर देव आनंद संग भी जोड़ा गया था. हालांकि, वे पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे इसलिए वह कभी खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाए. इसके बाद जीनत का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के साथ भी जोड़ा गया था.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights