कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया

WhatsApp-Image-2023-01-12-at-6.08.23-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लाबेला चौक भगवानदास गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया तथा सशक्तिकरण गोष्टी का आयोजन किया गया गोष्ठी के उपरांत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया तथा प्रियंका जी के जन्मदिन की बधाई एक दूसरे को प्रदान की। महिला सशक्तिकरण गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की आदरणीय प्रियंका-गांधी जीने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेसमें जो विधानसभा चुनाव में उन्होंने 40% महिलाओं के लिए आरक्षित किया वह निश्चित रूप से राजनीति में महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में खड़े करने की पहल थी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

और आज भी जिस तरीके से उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं किनारे को सार्थक करते हुए महिलाओं के लिए जो रास्ता दिखाई थी है निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण में एक बहुत बड़ी दीवार है ।गोष्टी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र कश्यप ने कहा कि आज महिलाओं पर कहीं अत्याचार की बात आती है प्रदेश में या देश में तो प्रियंका जी उस मुद्दे को लेकर अत्यंत दृढ़ शक्ति से उनके लिए खड़ी होती हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौर ,वीरेश तोमर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री इगलास अहमद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेश यादव नेभी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। गोष्ठी में विवेकानंद जी की जयंती पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।इस अवसर पर गोविंद राणा, राहुल शर्मा बख्तियार उद्दीन ,रामपाल , प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, इब्ने अली ,आतिफ अली ,शमशेर खान आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights