बीकॉम के छात्र ने पिता की रिवाल्वर से माथे पर सटाकर मारी गोली, कमरे में मिला शव

6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र के सरदार नगर में बुधवार दोपहर बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रवि प्रताप सिंह (16) ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कमरे के अंदर बेड पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस, छात्र के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सरदार नगर निवासी रमेश कुमार सिंह अधिवक्ता हैं। बुधवार को वह कोर्ट गए थे। इस बीच दोपहर में उनके बेटे रवि प्रताप सिंह ने घर के अंदर कमरे में अलमारी में रखी रिवाल्वर निकाली और माथे पर सटा कर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर रवि का भाई यश, बहन ऋचा व अन्य परिवारीजन कमरे में पहुंचे तो बेड पर खून से लथपथ हाल रवि को पड़ा देख उनकी चीख निकल पड़ी। परिवारीजन आनन फानन रवि को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बेटा कालीचरण महाविद्यालय से बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। बेटे ने किस कारण आत्महत्या की है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज राजकुमार ने बताया कि छात्र के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights