भाजपा विधायक हरीश शाक्य के पिता नेतराम पंचतत्व में विलीन
गांव कादरावाद में हुआ अंतिम संस्कार,सभी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

WhatsApp-Image-2022-10-30-at-6.39.13-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।भाजपा विधायक हरीश शाक्य के पिता नेतराम शाक्य का निधन 29 अक्टूबर की रात 11:30 बजे हो गया। वे फिलहाल स्वस्थ थे परन्तु साँस की बीमारी काफी समय से थी। शाम अचानक से साँस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद परिजन गॉव कादराबाद से बदायूँ जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर रात में हीं गॉव पहुँच गये। आज दोपहर 12 बजे गॉव कादराबाद में ही अंत्येष्टि की गई, बड़े पुत्र धर्मपाल ने मुखाग्नि दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नेतराम शाक्य के तीन पुत्र हैं और चार पुत्रियाँ हैं। जिनमें सबसे बड़े पुत्र धर्मपाल हैं जो खेती किसानी का काम करते हैं उनके बाद दूसरे पुत्र हरीश शाक्य हैं जो बिल्सी से वर्तमान में विधायक हैं और पूर्व में पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं। तीसरे पुत्र सत्येन्द्र शाक्य जो सदर तहसील में लेखपाल हैं।
नेतराम शाक्य किसान थे उन्होंने किसानी करके अपने पुत्र व पुत्रियों को पढ़ाया लिखाया उनका व्यवहार बहुत सरल स्वभाव का था।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कादराबाद पहुँचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की व विधायक हरीश शाक्य व उनके परिजनों का ढाँढसा बंधाया।

अन्त्येष्टि में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता विधायक राजीव कुमार सिंह पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव राममूर्ति लाल पूर्व मंत्री चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन आकाश वर्मा चेयरमैन अरविंद शर्मा चेयरमैन सुरेश राठोर डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर प्रदेश मंत्री डीपी भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य अशोक भारतीय राणा प्रताप सिंह स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता हरिओम पाराशरी राजेश्वर पटेल सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकांत शर्मा विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य सुभाष चन्द्र गुप्ता दुर्गेश वार्ष्णेय सोवरन राजपूत भगवान सिंह मौर्य अमित पाठक मोनिका गंगवार रानी सिंह पुण्डीर रजनी मिश्रा तीर्थेन्द्र पटेल आशीष शाक्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights