विधि दिवस के अवसर पर आयोजित होगा पंचम प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन

WhatsApp-Image-2022-10-30-at-2.51.55-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन की शीर्ष समिति की बैठक में सम्मेलन की कार्य योजना को दिया अंतिम रुप।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जन दृष्टि,(व्यवस्था सुधार मिशन) की शीर्ष समिति की बैठक शिव पुरम स्थित मुख्यालय पर आयोजित की गई । बैठक में विधि दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2022 को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले पंचम प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन 2022 की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2022 को जिला मुख्यालय पर पंचम प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन संगठन के संरक्षक स्व डाल भगवान सिंह को समर्पित रहेगा। सम्मेलन में वर्ष में पचास सुचनाएं मांगने वाले सूचना कार्यकर्ताओ को “”उत्तर प्रदेश सूचना कार्यकर्ता महासम्मान 2022″” से सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत न्यायाधीश व पूर्व सूचना आयुक्त उपस्थित रहेंगे। देश और प्रदेश के ख्यातिलब्ध एक्टिविस्ट सम्मेलन में सहभागिता करेगे। विधि दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून सहित बुजुर्गों, बच्चो, श्रमिकों, महिलाओं व उपभोक्ताओं के कल्याण हेतु बने कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह, प्रदेश समन्वयक डा सुशील कुमार सिंह, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, सह जिला समन्वयक महेश चंद्र, तहसील समन्वयक सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह, पी के शर्मा व प्रमोद कुमार की सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights