बदायूं। आर्य समाज के तत्वाधान में मुरादाबाद में चल रहे आर्य वीर सम्मेलन में बदायूं के भारत स्वाभिमान के कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव के विचारो को सुना । बदायूं के जिला प्रभारी उपदेश गुर्जर ने बताया कि योगी जी हमारी संस्कृति को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं उनके द्वारा आर्य वीर दल के लोगों के लिए हमेशा सहयोग रहा है हमारी संस्कृति को और आर्य समाज के लिए अब नये भारत का सपना साकार होते हुए दिखाई दे रहा है योग गुरु स्वामी रामदेव जी ने सभी भारत वासियों को योग से जोड़ने की बात कही और समाज में स्वदेशी चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही है जिला सोशल मीडिया प्रभारी षटवदन शंखधार ने कहा कि स्वामी जी के नेतृत्व में आज करोड़ों लोग योग और आयुर्वेद से अपने जीवन को निरोगी बना रहे हैं ऐसे में हम सबको भी घर घर जाकर अलख जगानी चाहिए स्वामी जी राष्ट्र में अग्रिम पंक्ति में बैठने वाले संत है जो अपने पुरुषार्थ से समाज के हित में अपना योगदान दे रहे हैं कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल राठौर , पुरषोत्तम यादव , लक्ष्मी जी ,आवेश प्रताप ,अनीता , नरसिंह आर्य ,दयाराम वेद पंथि , गजेन्द्र यादव ,मदन पाल आदि कार्यकर्ता गये