भाजपा कार्यकर्ता हर घर पर दस्तक देंगे : धर्मवीर प्रजापति

WhatsApp-Image-2022-10-15-at-6.54.45-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा पर जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे : राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भाजपा द्वारा बदायूँ नगर पालिका परिषद की चुनावी सम्बंधित बैठक को शहर के राजमहल गार्डन में चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने संबोधित किया, इस संगठनात्मक बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड मतदाता प्रमुख और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों का खाका खींच दिया है दिसंबर माह तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुख, विचार परिवार, की- वोटर्स, लाभार्थियों की सूची व आईटी और सोशल-मीडिया की बड़ी टीम गठित करने के लिए कहा। प्रत्येक निकाय में दीपावली मिलन कार्यक्रम 23 से 25 अक्टूबर के मध्य आयोजित करने को कहा। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रन फॉर यूनिटी व चिकित्सालयों में फल वितरण करके मनाई जाएगी। 6 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि, गोष्ठी, मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। घर-घर संपर्क अभियान 7 से 12 नवंबर तक चलाया जाएगा । उन्होंने बदायूँ नगर पालिका को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आवाहन किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी ने निकाय चुनाव का बिगुल बजा दिया है बदायूं जनपद के समस्त निकायों पर बैठक संपन्न हो गई है पार्टी ने संगठनात्मक कार्य नीचे धरातल पर उतार दिया है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नये वोट बढ़ाने व स्वच्छता अभियान चलाने का लक्ष्य दे दिया गया है। पार्टी अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा पर निश्चित तौर पर जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा बदायूँ के समस्त निकायों में भाजपा के चेयरमैन विजय होकर डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर विकास करेंगे।

सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने कहा आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी निकायों पर विजय पताका फहरायेगी। मोदी एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस बड़ी संख्या में लाभान्वित हुआ है, कार्यकर्ता निरंतर लाभार्थियों से जनसंपर्क करें।

जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य ने कहा पार्टी के आवाहन पर वार्ड अध्यक्ष, वार्ड मतदाता प्रमुख का गठन कर लिया गया है और जल्द ही नए पन्ना प्रमुख का गठन करके संगठन को मजबूत करेंगे। एक पन्ना प्रमुख पर 100 मतदाताओं की जिम्मेदारी होगी।

बैठक का संचालन शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र साहू मनोज गुप्ता तेजपाल सागर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन सैनरा वैश्य राणा प्रताप सिंह शारदेन्दु पाठक गौरव गुप्ता पंकज शर्मा राहुल रावत सुरजीव गुप्ता विश्वजीत गुप्ता रजनी मिश्रा अमन गोयल सीमा राठौर गोपाल शर्मा अर्चना गुप्ता अंकित मौर्य अजय मथुरिया मोनिका गंगवार जया साहू ज्ञानेन्द्र चौहान अनुभव उपाध्याय समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights