बदायूँ । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी एवं अपर पदाभिहित अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ तथा आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-मुरादाबाद के पत्र के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत दिनांक 15-01-2022 को लोक सूचना के नोटिस ‘अनुबन्ध-क-1‘ पर प्रकाशन हेतु भेजी जा रही है। सूचना प्रत्येक दशा में कार्यालय को आज 15 अक्टूबर 2022 को अपरान्ह 10.00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय बदायॅॅू में ईमेल एडीईओ-बीयूडी एटदीरेट एनआईसी डॉट इन पर एवं डाक द्वारा उपलव्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पुनरीक्षण की अवधि में निर्धारित प्रारूप-18 पर आवेदको से आवेदन-पत्र प्राप्त करने सम्वन्धी कायवाही करना सुनिश्चित करें। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से सम्बन्धित कालेज/स्कूल को भी उक्त सार्वजनिक सूचना की एक-एक प्रति नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर प्रकाशनार्थ भेंजेगे तथा उक्त सूचना प्रकाशन क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रकाशन की सूचना को ईमेल द्वारा ईमेल एडीईओ-बीयूडी एटदीरेट एनआईसी डॉट इन पर डाक द्वारा भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।