बदायूं। सपा के पूर्व जिला महासचिव यासीन गद्दी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की हे। उन्होंने अपने आवास पर समर्थको के साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने संघर्ष के बल पर अपनी व अपनी पार्टी की पहचान अपने ग्राम सैफई से लेकर पूरे देश में बनाई। उन्होंने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की कभी उन्होंने पद का मोह नहीं रखा, उन्होंने अपने सिदांतो की खातिर कई बार पदों को ठुकराया ,निश्चित रूप से उनके नही रहने से एक अपूर्णिय, असहनीय क्षति हुई है जिसको पूरा कर पाना संभव नहीं है । उन्होंने कहा सात बार सांसद रहना तथा 8 बार विधायक रहना अपने आप में यह दर्शाता है कि वह जनता में किस हद तक लोकप्रिय थे। उन्होंने अलग से समाजवादी पार्टी की स्थापना करके उसको केंद्रीय स्तर तक पहुंचाया। उन्होंने उनके निधन को देश की बहुत बड़ी क्षति बताया। कहा इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।