बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष तथा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहिताश कुमार सक्सेना एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है नेताजी राजनीति में बिना किसी भेदभाव के सामंजस्य बिठाने में कुशलता रखते थे उनके विपक्षी भी उनका अत्यंत सम्मान करते थे उत्तर प्रदेश की राजनीतिक धुरी रहे उन्होंने एक अध्यापक होकर एक राजनीतिक दल की स्थापना कर दी जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम हो गया और उत्तर प्रदेश में उनके ही दम पर कई बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनी नेताजी के जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में जो रिक्तता रहेगी उसे अब भर पाना संभव नहीं उनके कद उनकी हैसियत का आज उत्तर प्रदेश में कोई दूसरा नेता नहीं उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी