सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन पर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया

WhatsApp-Image-2022-10-10-at-6.18.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की माननीय मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने संघर्ष के बल पर अपनी व अपनी पार्टी की पहचान अपने ग्राम सैफई से लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में बनाई और उन्होंने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की कभी उन्होंने पद का मोह नहीं रखा, उन्होंने अपने सिदांतो खातिर कई बार पदों को ठुकराया ,निश्चित रूप से उनके ना रहने से एक अपूर्णिय, असहनीय क्षति हुई है जिसको पूरा कर पाना संभव नहीं है ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री राम रतन पटेल ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा 7बार सांसद रहना तथ 8 बार विधायक रहना अपने आप में यह दर्शाता है कि वह जनता में किस हद तक लोकप्रिय थे ,और उन्होंने अलग से समाजवादी पार्टी की स्थापना करके उसको केंद्रीय स्तर तक पहुंचाया। इस अवसर पर एससी एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की बहुत बड़ी क्षति बताया, इस अवसर कमल कांत मिश्रा बदायूँ विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष, विनय मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, श्री सर्वेश पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री रामदास यादव पूर्व सब इंपेक्टर, श्रीपाल सिंह उर्फ जग्गा राजपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, पप्पू यादव, जयपाल सिंह ,विक्की पटेल रामरतन पंडित जी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights