कार्य की धीमी गति होने पर डीएम नाराज़

IMG_2236
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में “जल जीवन मिशन कार्यक्रम की बैठक आयोजित की। डीएम ने कार्य की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं को कड़े निर्देश दिए कि मैनपावर बढ़ाकर कार्य में गति लाई जाए। उन्होने निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं आ रही हो उन्हे प्राथामिकता से दूर की जाए।
अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने अवगत कराया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में “जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत नयी पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ द्वारा चयनित फर्म मै० पी०एन०सी०एस०पी०एम० एल० ज्वाइंट वैनचर, आगरा को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, द्वारा प्रथम चरण अन्तर्गत 346 ग्राम पंचायतों के 501 राजस्व ग्रामों की सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध करायी गयी थी।
जिला प्रशासन द्वारा फर्म को वर्तमान में 346 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 340 ग्राम पंचायतों में भूमि की सूची उपलब्ध करा दी गई है। फर्म द्वारा वर्तमान तक 307 ग्राम पंचायतों के 442 राजस्व ग्रामों की पाइप पेयजल योजनाओं की डी०पी०आर० प्रस्तुत की गयी थीं, जिनमें से 307 डी०पी०आर० को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, द्वारा अनुमोदन उपरान्त आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ को प्रेषित किया जा चुका है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ को प्रेषित पेयजल योजनाओं की डी०पी०आर० के सापेक्ष राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति द्वारा जनपद की 251 नग ग्राम पंचायतों की पाइप पेयजल योजनाओं की डी०पी०आर० को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी हैं, जिसके सापेक्ष 199 नग योजनाओं के कवर एग्रीमेन्ट राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ के स्तर से गठित किये जा चुके 157 है। वर्तमान तक फर्म द्वारा नग स्थल पर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में “जल जीवन मिशन“ कार्यक्रम के अन्तर्गत नयी पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन लखनऊ द्वारा चयनित फर्म मै० पी०एन०सी०एस०पी०एम०एल० ज्वाइंट वैनचर, आगरा को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ द्वारा द्वितीय चरण अन्तर्गत 664 ग्राम पंचायतों के 943 राजस्व ग्रामों की सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध करायी गयी है। फर्म द्वारा भूमि चिन्हांकन का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान तक 510 ग्राम पंचायतों में फर्म को भूमि उपलब्ध करायी जा चुकी है। फर्म द्वारा 102 नग डी०पी०आर० कार्यालय में प्रस्तुत की गयी है। जिनको परीक्षण उपरान्त खण्ड कार्यालयों द्वारा उच्चाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा चुका है। 48 नग डी०पी०आर० की सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ को प्रेषित की जा चुकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights