पंचायत व स्थानीय निकायों में दस प्रतिशत आरक्षण की उठी मांग

WhatsApp-Image-2022-10-06-at-6.46.32-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। क्षत्रिय महासभा एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष डाल भगवान सिंह को समर्पित शस्त्र पूजन समारोह एवं दशहरा सभा का आयोजन जिला स्काउट भवन बदायूं में किया गया। सर्व प्रथम महासभा के मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह व रूप किशोर सिंह द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया तदोपरांत शस्त्रो का पूजन कराया गया। दशहरा सभा में जनपद भर से भारी संख्या में पहुंचे क्षत्रियजनो का तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बाधकर स्वागत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शस्त्र पूजन के पश्चात पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अतिथियों व जनपद भर से पहुंचे क्षत्रियजनो द्वारा माल्यार्पण किया गया।

समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले विशिष्ट महानुभावों एवम प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन सिंह को पूर्व सांसद ठाकुर ओमकार सिंह सम्मान तथा हाई स्कूल परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सूर्य प्रताप सिंह को ठाकुर मुनेंद्र पाल सिंह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य विधानसभा राजीव कुमार सिंह “” बब्बू भईया “” ने कहा कि वर्तमान संदर्भों में भगवान राम के आदर्शों पर चलकर हम देश, समाज और स्वय का भला कर सकते हैं। भगवान राम ने रावण का वध करके दुनिया से बुराई एवं आसुरी शक्तियों का समूल नाश किया था। आज समाज में नकारात्मक शक्तियों के प्रभावी होने का एकमात्र कारण यह है कि हमने राम के आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा है।राम आराध्य तों हैं ही, मन्दिरों में उनकी पूजा अर्चना अवश्य करें किन्तु यह भी ध्यान रहे कि समाज के हर वर्ग के प्रति राम का जो आदर का भाव था,उसे भी हम गृहण करें।अन्याय के विरुद्ध सन्घर्ष करने के लिए सुख सुविधाओं का त्याग करने का गुण भी राम से गृहण करें। शस्त्र पूजन समारोह व दशहरा सभा में हम यह भी सन्कल्प लें कि शस्त्र का प्रयोग सदैव अन्याय और अनाचार के विरुद्ध करेंगे। शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी समान अधिकार से ही समाज का उत्थान होगा।

विशिष्ट अतिथि कर्नल पी के सिंह परमार ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आवश्यक है कि समाज शैक्षिक रूप से समृद्ध बने, आर्थिक समृद्धि के लिए स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो, कुरीतियों से दूर रहें, व्यसनों का त्याग करें, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत बने। भगवान राम के सच्चे अर्थों में हम तभी उपासक हो सकते हैं जब हम उनकी तरह भ्रातृ प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करें,उनकी तरह दलितों, पिछड़ों, आदिवासी, वनवासी समाज में सन्गठन का भाव पैदा कर उन्हें अपने से जोड़े,पृकृति से नाता जोड़े। बुराई से दूर रहें, अच्छाईयों को अपनाये,तभी इस समारोह की सार्थकता होंगी।

कार्यक्रम में डॉ वी पी सिंह सोलंकी, टीकम सिंह, गोपाली सिंह, मुनीश कुमार सिंह, हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, डॉ सुशील कुमार सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, करुणा सोलंकी, विपिन कुमार सिंह, रतनवीर सिंह तोमर , वेद प्रकाश सिंह, अमृत पाल सिंह, राजपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिशुपाल सिंह, वेदपाल सिंह कठेरिया, अखिलेश सिंह चौहान, राजपाल सिंह चौहान, विनय सिंह, देवी सिंह देवड़ा, धीरज पाल सिंह राणा, शेर बहादुर सिंह, रामसरन सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, अभिषेक पुंडीर, अलंकार तोमर, पिंटू सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवनीश सोलंकी, राजपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, सतेन्द्र पाल सिंह,भवेश प्रताप सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह,रिद्धि प्रताप सिंह, कैलाश सिंह गौर, , दिनेश सिंह, वीर बाला सिंह, रीना राघव ,कृपाल सिंह, उमेश कुमार सिंह ,नत्थू सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह,सन्दीप सिंह, कृष्ण पाल सिंह, सुभाष कुमार सिंह, तिलक सिंह, सोमवीर सिंह मयंक कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह,अमर पाल सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, सुधीर चौहान, तेजपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह,बच्चू सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अशोक कुमार सिंह, महीपाल सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, राजेन्द् सिंह तोमर, धनपाल सिंह, जागमोहन सिंह राघव, धीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, अनेकपाल सिंह एडवोकेट, मुकेश सिंह एडवोकेट, भी उपस्थित रहे।
सन्चालन भुराज सिंह ने किया। अन्त में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights