न्यूरिया। उधारी के पैसे वापस न करने पर ग्राम बिथरा मे रेलवे क्रॉसिंग में गेटमैन के पद पर तैनात कमलेश कुमार यादव की गला काट कर की हत्या तथा मृतक के शव को अपने घर के आंगन में गढ्ढे में दबा रखा था जिसे न्यूरिया पुलिस ने मृतक के शव को बरामद करके हत्यारों को बन्दी बना जेल भेज दिया है । न्यूरिया के बिथरा अड्डे के रेलवे क्रॉसिंग पर जनपद एटावा के ग्राम सिलेटा एरवा निवासी कमलेश यादव काफी समय से तैनात था और यही आवास में अपने परिवार के साथ रहता था मृतक की पत्नी पूनम यादव ने बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे घर से दवाई लेने भमौरा निवासी दीनदयाल के साथ गए थे काफी समय बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आए और उनका फोन भी बन्द आने लगा काफी समय बीत गया घर वापस नहीं आए उक्त घटना की सूचना थाना न्यूरिया पुलिस को दी थाना न्यूरिया पुलिस ने उसी समय लापता की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया कुछ समय बाद लापता का मुकदमा दर्ज कर दिया गया थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ सुरारगी करके दीनदयाल को अपने कब्जे में लेकर कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि कमलेश यादव की हत्या करें अपने ही आंगन में 5 फुट के गहरे गड्ढे खोदकर शव को दबा दिया था पुलिस ने दीनदयाल की निशानदेही पर शव को गढ्ढे से खुदवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया युक्त घटना के मामले में न्यूरिया पुलिस ने हत्या आरोपी ग्राम भमौरा निवासी दीनदयाल पुत्र हुकमचंद मीना देवी पत्नी दीनदयाल सुशीला देवी पत्नी दया राम नन्ही देवी पत्नी हीरा लाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है घटना का खुलासा करते हुए दीनदयाल ने पुलिस को बताया कि गेटमैन कमलेश यादव ने एक बर्ष हुए हमसे 35000 हजार रुपये उधार लिए थे वापस करने में टाल मटौल कर रहा था हम तीनों भाईयों व हमारी पत्नियों ने एक राय होकर शराब पिलाकर बांके से हमला कर हत्या कर घर के आंगन में एक गढ्ढे में दबा दिया था।