कछला गंगा रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

WhatsApp-Image-2022-10-05-at-5.34.08-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कासगंज जिले के सीमावर्ती कछला में रेलवे ब्रिज पर बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आए युवक का सिर और धड़ अलग-अलग हो गए। सिर पटरी में फंस गया, जबकि धड़ गंगा में गिर गया। बदायूं की कछला पुलिस ने गोताखोरों से धड़ की तलाश कराई, लेकिन शाम तक धड़ नहीं मिल पाया था।
घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। गंगाघाट के दुकानदारों ने कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर पटरी में फंसा हुआ मिला। खून के निशान एवं मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने घाट पर मौजूद लोगों से जानकारी की।
उन्होंने बताया कि कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के गुजरने से पहले पुल पर एक अज्ञात युवक घूम रहा था। जब पुलिस से ट्रेन गुजरी तो वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन गुजरते समय अचानक गंगा के पानी में युवक का धड़ गिरा तो तेज आवाज हुई। इस सूचना पर पुलिस ने गंगा में धड़ की तलाश कराई, लेकिन धड़ बरामद नहीं हो सका। गोताखोर काफी देर तक धड़ बरामद करने के प्रयासों में जुटे रहे।
चौकी इंचार्ज ने अज्ञात युवक के सिर को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। युवक की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल भी लिया गया है। जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। मामले को लेकर कछला पर लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। देर शाम तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights