शिखर नाइट राइडर्स ने चक दे इंडिया को 40 रन से हराकर की जीत दर्ज

WhatsApp-Image-2022-10-03-at-6.32.34-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर के महात्मा गाँधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट मैच के दूसरे दिन केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री ने खिलाडियों से परिचय कर मैच की शुरुआत कराई । इस क्रिकेट मैच में शिखर नाइट राइडर्स ने चक दे इंडिया को हराकर जीत दर्ज की ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार को बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट मैच के दूसरे दिन फ्रैंचाइजी विक्रांत मेंदीरत्ता की टीम शिखर नाइट राइडर्स व चक दे इंडिया के फ्रेंचाइजी अतुल यादव की टीम से परिचय कर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मैच का शुभारंभ कराया । शिखर नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए । शिखर नाइट राइडर्स की तरफ से धुंधाधार बल्लेबाजी करते हुए हर्ष त्यागी ने 40 बॉल में सर्वाधिक 64 बनाये । बाद में फ्रेंचाइजी अतुल यादव की टीम चक दे इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी । चक दे इंडिया ने 17 ओवर 2 वॉल में कुल 108 रन बनाए । चक दे इंडिया की तरफ से आकाश चौधरी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए । इस मैच में हर्ष त्यागी मैन ऑफ द मैच रहे । शिखर नाइट राइडर्स ने चक दे इंडिया को 40 रन से हराकर जीत हासिल की ।

इस मौके पर राजन मेंदीरत्ता, प्रभात राजपूत, संदीप सक्सेना, योगेश प्रताप सिंह, विक्रांत मेंदीरत्ता, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, देवेश गुलाटी आदि मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights