प्रदर्शनी में देखी दोनों महापुरुषों की जीवनगाथा

IMG_1957
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर आधारित चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन उनकी जयंती के असवर पर रविवार को नगर पालिका परिषद के हॉल में हुआ। बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य ने नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सांसद ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए सत्याग्रह जन आंदोलनों की बड़ी भूमिका है। वहीं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का भी महत्वपूर्ण योगदान है। महात्मा गांधी हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देते थे और लाल बहादुर शास्त्री की छवि भी सबसे ईमानदार नेता की है। महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को उनकी स्मृति में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इनके अलावा प्रदर्शनी देखने के लिए नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी व जनसामान्य पहुंचे और प्रदर्शनी में आएं विद्यार्थियों और लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को भरपूर रोचकता के साथ देखा और समूह फोटो खिंचाईं। प्रदर्शनी का उद्देश्य था कि दोनों महापुरुषों के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी को देखें, जिससे उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी हो सके। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं को भी विस्तार से दिखाया गया है, जिसे सभी ने बहुत सराहा। विद्यार्थियों और जनसामान्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights