बदायूँ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 2 अक्टूबर रविवार को राज्यसभा सांसद, भारत सरकार में सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के साथ 2ः50 पर महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज उझानी में बाबूजी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2022 के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री अपराहन 3ः30 बजे गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। जनपद के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात साईं 4ः00 बजे बरेली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, नगर पालिका बदायूं के चेयरमैन दीपमाला गोयल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने वाहन पार्किंग बैरिकेडिंग आदि समस्त व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की तैयारियां पर समय से पूर्ण कर ली जाएं।