कोविड टीकाकरण केंद्रों पर भाजपाईयों ने लगाये स्टॉल।

WhatsApp-Image-2022-09-29-at-6.32.18-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपाइयों ने जनपद के 37 कोविड टीकाकरण केंद्रों पर स्टाल लगाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल बदायूं और उझानी के कोविड टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया एवं अन्य लोगों से बूस्टर डोज लगवाने का आवाहन भी किया। उन्होंने कहा कोविड-19 खत्म करने के लिए जनभागीदारी बहुत आवश्यक है सभी लोग बूस्टर डोज लगवाकर कोरोना महामारी को मात दें।

भाजपाइयों ने जनपद के अलग-अलग कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन कर के स्टाल लगाए जिसमें सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बिनावर में विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बिसौली में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने उसावां प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने सहसवान पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार ने इस्लामनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने जगत में हरिओम पाराशरी ने मुडिया में शारदाकांत शर्मा ने म्याऊं में शैलेश पाठक ने समरेर में सुधीर श्रीवास्तव ने सैदपुर में एमपी सिंह राजपूत ने म्याऊं में चेयरमैन दीपमाला गोयल ने विजय नगर में चेयरमैन सैनरा वैश्य ने उसहैत में दिनेश सिंह ने कटरा सआदतगंज गिरीशपाल सिंह ने बरामयखेड़ा में राणा प्रताप सिंह ने म्यायूँ में अरुण प्रकाश ने बगरैन में मनोज कृष्ण गुप्ता ने सतेती में अमित पाठक ने करनपुर में अतेंद्र विक्रम ने दातागंज में सुभाष गुप्ता ने दहगवां में दुर्गेश वार्ष्णेय ने आसफपुर में तेजपाल सागर ने हीरानगला में आशीष शाक्य ने नेकपुर में सोवरन राजपूत ने भूड़ा भदरौल में सुखदेव राठौर ने ऊपरपारा में भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं एवं स्टॉल लगाने में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार जताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights