लूट की झूठी सूचना पर पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प

WhatsApp-Image-2022-09-26-at-6.49.33-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | आज दोपहर एक बाइक सवार ने लाखों रुपये की लूट की सूचना दी । लूट की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाइक सवार से पूछताछ की । बाइक सवार युवक ने बाद में बताया कि उसके ऊपर काफी रुपया उधार है उससे बचने के लिए उसने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार की दोपहर थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम बेहटा डम्बर नगला निवासी ताहिर मियां उर्फ गुडडू (35) पुत्र साबिर ने बताया कि वह सहसवान में रहने वाले नदीम से तीन लाख 75 हजार रुपए लेकर आ रहा था । उसने रुपए गाड़ी में लगे टूल बॉक्स में रखे थे । वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र में सकरी जंगल मार्ग पर नगला तैयदपुर मोड से आगे पहुंचा तभी लाल कलर की बाइक पर तीन लोगों ने आकर उसके तीन लाख 55 हजार रुपए लूट लिए और उसके हाथों व पेट पर चाकू मार दिए | लूट की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस , प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व एसपी सिटी एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और बाइक सवार युवक से जानकारी हासिल की | युवक ने पुलिस को बताया कि वह भैंस का कारोबार करता है और उस पर काफी कर्ज है जिसके चलते उसने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी ।

इस संबंध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लूट की घटना झूठी है। लूट की झूठी सूचना देने के लिए उसने माफी लिखित में दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights