पंजाबी समाज सदैव दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता है : राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2022-09-26-at-7.40.52-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा ने विविधता में एकता ”एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का आयोजन शहर के श्याम नगर स्तिथि ब्लूम्स स्कूल में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा भारत के नवनिर्माण के प्रकल्प में पंजाब की संस्कृति हमें बहुत कुछ प्रेरणा देती है इस संस्कृति को भारत के हर राज्य राज्य तक प्रचारित करने की आवश्यकता है।सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर गुरुद्वारा जाकर एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर सदैव एकता का संदेश देश को देते हैं। भाजपा नेता सुधीर मल्होत्रा ने कहा गुरु गोविंद सिंह, भगत सिंह में भारत के लिए नवनिर्माण में अमूल्य योगदान दिया है भारत विभाजन विभीषिका का स्मरण करते हुए कहा हिंदुत्व और केसरिया की लाज और रक्षा के लिए हम सबको एक साथ चलना होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने कहा केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखकर पंजाबी कौम का स्वाभिमान बढ़ाया है। वक्ता गुरदीप सिंह ने कहा पंजाबी समाज सदैव दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता है। पंजाबी समाज के कई लोग आज अच्छे पदों पर विराजमान हैं जो निरंतर बदायूं का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत पंजाबी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।

इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल निदेशक ब्लूम्स पम्मी मेंहदीरत्ता ज्योति मेंहदीरत्ता डॉ. रविंद्र सिंह सीताराम कथूरिया अशोक नारंग डीके चड्ढा राकेश गुलाटी नंदकिशोर कपूर सरदार प्रीतिपाल सिंह देवेंद्र धींगड़ा वीरेंद्र धींगड़ा विकास आहूजा अरविंद अरोरा परीक्षित मोंगिया ओम अरोरा ग्रीश कपूर सोनम अरोरा जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा जितेंद्र साहू मनोज बिट्टन अमिता उपाध्याय रजनी मिश्रा पंकज शर्मा नीतेश वार्ष्णेय केएल गुप्ता ज्ञानेंद्र चौहान अनुभव उपाध्याय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights