मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

September 24, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्राचार्या प्रोफ़ेसर वंदना शर्मा के निर्देशन में किया गया। शिविर का आयोजन सर्वप्रथम मां सरस्वती को नमन करते हुए रैली के प्रारंभ से किया गया इसके साथ ही स्वयंसेविका अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को उनके अधिकार और संतुलित आहार एवं शिक्षा के लिए प्रेरित किया तथा कुछ महिलाओं को अपना हस्ताक्षर करने के लिए भी प्रेरित किया जो अपने कार्यों में अंगूठे का प्रयोग करती हैं ।इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने स्वयं सेविकाओं से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे औपचारिक रूप से 24 सितंबर, 1969 को शुरू किया गया।एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। उपप्राचार्या डॉ.गार्गी बुलबुल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है “नॉट मी बाउट यू”का सभी को हमेशा पालन करना चाहिए ।सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.इति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवी सामुदायिक सेवा के जरिए युवा विद्यार्थियों में व्यक्तित्व एवं चरित्र का विकास करना है। प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक को दो वर्षों के दौरान प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 120 घंटे सामुदायिक सेवा में लगाने पड़ते हैं।इस दिवस पर महाविद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights