बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का प्रथम एकदिवसीय शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का विषय “स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” था। शिविर की शुरुआत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने बाबा कॉलोनी तक रैली निकालकर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया। बौद्धिक सत्र में महिला प्रकोष्ठ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. इति अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिंदो देवी महाविद्यालय ने कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने शारीरिक श्रम, व्यायाम एवं योग पर जोर दिया। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. बबीता यादव ने छात्राओं को आयरन की गोलियां वितरित कीं तथा स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श दिया।प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से संपूर्ण शरीर निरोग रहता है। हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. ज्योति बिश्नोई ने एनएसएस के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए छात्राओं को स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। शिविर में सरिता, ज्योति, मोहिनी, महिमा, तमन्ना, पूर्णिमा, शिवानी, प्रिया, अंशिका शर्मा, वंदना, समीक्षा, लायबा, अनम, अलीशा, अनुष्का, सोनी, श्रद्धा, निहाशा, भूमिका, गरिमा, कौशल्या, खुशबू आदि ने सक्रिय भागीदारी की।