मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संस्कृत सर्वोपयोगी भाषा, इसका विस्तार आवश्यक: राजीव गुप्ता
श्लोकांताक्षरी, संस्कृत गायन एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

September 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 1 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन आज यहां संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ परिसर में किया गया जिसमें जनपद भर के विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, महाविद्यालय के संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य एवं अन्य आगन्तुकों ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्कृत हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ विश्व की सब भाषाओं की जननी है, साथ ही संस्कृत भाषा से अंतरिक्ष ज्ञान बहुत ही सरलता से प्राप्त होता है इसकी पुष्टि नासा भी अपने परीक्षण में कर चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। सरकारों के इस प्रयास को आम जनमानस द्वारा सराहा भी जा रहा है। महाविद्यालय के संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राजीव गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में आने से मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य ने कहा कि संस्कृत के उत्थान में ही भारत का उत्थान निश्चित है, संस्कृत के उत्थान से ही भारत फिर से विश्वगुरू के पद पर आसीन होगा और वर्तमान सरकार इस बात को बखूबी समझती है और वह इस दिशा में लगातार प्रयास भी कर रही है।
प्रतियोगिता कार्यक्रम में आचार्य वेदव्रत आर्य, आचार्य राधेश्याम अवस्थी, बी.एन. शुक्ला, गिरधारी लाल राठौर, बरेली से आये संस्कृत विद्वान हेमदेव आर्य, रमाशंकर शास्त्री ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई और उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित भी किया। इस अवसर पर मंडल संयोजक मुनीन्द्र देव शर्मा भी उपस्थित रहे।
संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता में जे.एस. कालेज के मनु मिश्रा प्रथम, सं.म.वि. वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के प्रवन पाण्डेय द्वितीय एवं गुरूकुल सूर्यकुण्ड के अमन आर्य तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में गुरूकुल सूर्यकुण्ड के कौशल प्रथम, केदारनाथ इंटर कालेज की रिद्धिका वैश्य द्वितीय एवं पार्वती कन्या इं.कालेज की लता तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत श्लोकान्ताक्षरी प्रतियोगिता में सं.मा.वि. वेदामऊ के अर्पित मौर्य प्रथम, गुरूकुल सूर्यकुण्ड के प्रशान्त द्वितीय एवं संस्कृत विद्या मंदिर उझानी के जय आनन्द भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन गुरूकुल महाविद्यालय के प्रवक्ता वेदवीर आर्य ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सर्वेश कुमार गुप्ता, शिवसिंह यादव, महेन्द्र सिंह यादव, अंकिता गुप्ता, वेदरत्न आर्य, वेदप्रिय आर्य, मुकेश सिंह, वेदभानु आर्य, श्रीमती शकुन गुप्ता, श्रीमती अपर्णा सिंघल, चिम्मन लाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights