मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विकास भवन के आउटसोर्सिंग कर्मचारियो का कार्य वहिष्कार जारी

September 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन शाखा का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बैठक स्थान विकास भवन के प्रांगण में संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई।
आज की कार्य बहिष्कार की बैठक में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जनपद शाखा के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि तथा उनके साथ पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवम ट्रेड यूनियन के मीडिया प्रभारी इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन बैनर तले उपस्थित हुए।
संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा और उनके सदस्यों ने उनका भरे जोश से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि नीरज कुमार शर्मा ने 9 सूत्री मांग पत्र के क्रम में समस्त शोषित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए मांगों के समर्थन में लिखित रूप में समर्थन दिया और आश्वस्त किया कि हम आप लोगों की मांगों को शत प्रतिशत पूरा करा कर के ही धरने से हटेंगे उन्होंने कहा आपकी मांगों को प्रांत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए मांगों को पूरी करा करके ही दम लेंगे।
विशिष्ट अतिथि इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर की राष्ट्रीय कार्यक्रम को पूर्ण रूप से संपन्न कराते है। यह सभी कर्मचारी विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। यद्यपि इनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम जमीनी पर खरे नहीं उतरेंगे अर्थात लाभार्थी शासन स्तर की सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। क्षेत्र का लाभार्थी मजबूर होकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से प्रश्न करने के हक दार होंगे।
अध्यक्षता करते हुए अरविंद वर्मा ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा 9 सूत्रीय मांग पत्र को पढ़कर के सुनाया। उन्होंने कहा आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी विधिवत अपने कार्यालय में स समय उपस्थित होकर निर्धारित समय के अतिरिक्त समय तक उपस्थित रहकर के कार्यों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी के नीतिगत निर्धारित अनुमन्य मांग से अधिकता सुविधाओं से सभी को वंचित रखा गया है जैसे मोबाइल का रिचार्ज ना कराना ,लैपटॉप आदि आदि सहित इंसीडेंटल क्लेम, मेडिकल क्लेम आदि का उपलब्ध कराना। यह सुविधाएं हमें अपनी जेब से उपभोग कर राजकीय एवं शासन के कार्यों को संपादित करते हैं।
तीसरे दिन के कार्य बहिष्कार में रजत वर्मा, खेमकरन, अमित, शिवकुमार, विजयपाल, राहुल कुमार, प्रियंका शर्मा, किरण लता, रिंकी मलिक, रंगीली, सृष्टि ,शशि शर्मा, राजकिशोर, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार दीपक, संजीव, वीरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, रवि चौहान आदि उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights