गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर किसान की मौत

15BDN-51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बीती सोमवार की रात बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर स्थित मिश्री मुकईया गांव पर एक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक पलट गई। तभी उसके पास से साइकिल से गुजर रहा एक किसान गन्ने के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना में देर सेपंहुची पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त करते हुए परिवार एवं गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच हुआ है। मिलीजानकारी के मुताबिक मिश्रीपुर मुकईया निवासी राजवीर(32) पुत्र जोधा सिंह बीती रात अपने गेंहू के खेत में पानी का सिंचाई करके घर को साइकिल से लौट रहा था। तभी गांव के निकट प्राथमिक स्कूल के सामने जैसे ही वह आया तभी मुजरिया की ओरसे आ रही एक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें राजवीर उसके नीचे दब उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सुबह
करीब आठ बजे परिवार एवं को लोगों ने घटना स्थल पर पंहुच कर रोड को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद यहां पंहुचे सीओ सहसवान रामकरन सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत किया। साथ ही म़ृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम को भेजा है। घटना केबाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights