शिक्षक दिवस पर गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर बालिका शिक्षा को अभियान प्रारंभ किया

WhatsApp-Image-2022-09-05-at-6.53.13-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा एवं शिक्षक दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा के निर्देशन में बालिका शिक्षा हेतु अभियान प्रारंभ किया गया जिसके अंतर्गत सभी स्वयं सेविकाओं ने बालिका शिक्षा से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए जिसमें प्रियांशी ममता ने बालिका शिक्षा पर आधारित निबंध लिखा तथा प्रियंका,अंबिका और शिकांक्षी ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि एक शिक्षित महिला आर्थिक रूप से मजबूत बन कर देश मे गरीबी को कम करने में मदद कर सकती हैं। शिक्षित महिला अपने बच्चो में होने वाली बीमारियों से बच्चो को बचाया जा सकती हैं। शिक्षित महिला अपनी ज्ञान से अपने घर की कमाई में योगदान दे सकती है।राष्ट्रीय सेवा योजनाकार्यक्रम अधिकारी डॉ.इति अधिकारी भारत में अभी धीरे-धीरे लड़कियों की शिक्षा पर एक अच्छा ख़ासा ध्यान दिया जा रहा है। ये अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है जब हम अपने देश को बुलंदियों ओर पहुंचाने की बात करते है तो, क्योंकि लड़कियों की शिक्षा लड़कियों को स्कूल लाने से कहीं आगे तक जाती है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनीता सिंह ने बताया कि गरीबी, बालिका सुरक्षा, प्रशिक्षित शिक्षकों का अभाव, बालिका शिक्षा की राह में बड़ी चुनौतियां हैं। कोविड महामारी ने इस स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। शिक्षक दिवस के अवसर विभिन्न संकाय के सदस्यों के अभिनंदन के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें विभिन्न शिक्षिकाओं ने नई शिक्षा नीति से संबंधित छात्राओं के शंकाओं को दूर किया एवं शिक्षक की भूमिका देश निर्माण के लिए आवश्यक है ,किसी भी इंसान के जीवन में शिक्षक का रोल बेहद अहम होता है, जो आपके पथ-प्रदर्शक के रूप में काम करता है। देश और समाज को बेहतर बनाने में एक शिक्षक बड़ी अहम भूमिका अदा करते हैं।इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की डॉक्टर शालू गुप्ता ,हिंदी विभाग डॉक्टर पूनम सिंह ,समाजशास्त्र विभाग डॉ शिल्पी तोमर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ.श्रद्धा श्री यादव उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights