धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं अखण्ड भारत को हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी ने बैठक की

WhatsApp-Image-2022-09-05-at-6.38.25-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ग्राम शेखुपुर के शिव मन्दिर बिल्टा वाला मन्दिर में ग्राम सभा संयोजक लोकेश माहेश्वरी के नेतृत्व में ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की बैठक में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना का वक्तव्य प्राप्त हुआ। जाति पाति की करो विदाई हम हिन्दू सब भाई भाई का नारा देते हुए वक्ता ने अपना वक्तव्य प्रारम्भ किया। अखण्ड भारत के निर्माण के लिए हम सभी भारतीय नागरिकों को आगे आकर अपनी भूमिका तय करनी होगी। साथ ही हिन्दू विरोधी गतिविधियों पर पैनी नजर गड़ाए रखना है और विधिक कार्यवाही में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने कहा जब तक प्रत्येक परिवार का एक सदस्य संगठन में शामिल नहीं हो जाता तब तक हमें प्रयासरत रहना है। जिला मंत्री अमित कश्यप एवं आकाश गुप्ता ने सभी हिन्दुओं को एकजुट रहने का मूलमंत्र देते हुए अपने धार्मिक स्थलों को सुरक्षा देने की बात कही। बैठक में ग्राम सभा संयोजक लोकेश माहेश्वरी, लखन रावत, सुमित कश्यप, जुगल कश्यप,बबलू कश्यप, अभिषेक शर्मा, सतेन्द्र साहू, निखिल, मुनीश, मोरपाल, कृष्णपाल, शिवम, सनी, योगेन्द्र, प्रशान्त, सचिन वीरेश,जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, जिला मंत्री अमित कश्यप, जिला मंत्री आकाश गुप्ता आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights