श्रमजीवी सेवानिर्वत पत्रकारों को पेंशन देने पर सरकार ने नाम मांगे

default
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने उत्तराखण्ड शासन की भांति उत्तर प्रदेश के 60 वर्ष व उससे अधिक आयु के वृद्ध पत्रकारों को पेंशन दिये जाने की मांग पर अब सिद्धांत मन बनाकर सभी जिलों के वृद्ध पत्रकारों की सूची मांगी है। सूचना विभाग के अपर निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी ने 26 अगस्त 2022 के अपने पत्र
( प्रेस प्रभाग) संख्या – 1107 / सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग (प्रेस) – 05/2004 लखनऊ के द्वारा उत्तर
प्रदेश के सभी जिलों के सूचना उप निदेशक, सहायक निदेशक, सूचना अधिकारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया है कि
उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या – 699 / उन्नीस-1-200-123 / 2012टीसी, दिनांक 27 जुलाई, 2022 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड शासन की भांति उत्तर प्रदेश के 60 वर्ष व उससे अधिक वृद्ध पत्रकारों को पेंशन दिये जाने की अपेक्षा की गयी है।
श्री अंशुमान राम त्रिपाठी अपर निदेशक ने कहा की उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि अपने जनपद से संबंधित 60 वर्ष व उससे अधिक वृद्ध पत्रकारों का विवरण पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अन्दर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि प्रकरण पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सकें। स्मरण रहे यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, महामंत्री रमेश चंद जैन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेज कर श्रमजीवी वृद्ध पत्रकारों को पेंशन देने एवम चिकित्सा कार्ड देकर निशुल्क इलाज की मांग की थी। बरेली के बीजेपी विधायक डॉ अरुण कुमार ( अब वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री) ने भी निर्भय सक्सेना के पत्र पर कवरिंग लेटर लगा कर मुख्यमंत्री को भी भेजा था। निर्भय सक्सेना के मुख्यमंत्री पोर्टल के पत्रांक 18150180069226 दिनांक 10 फरवरी 2018 का संदर्भ लेकर निदेशक सूचना एवम जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र संख्या 195 / सु जन. संपर्क विभाग ( प्रेस) 39/2018/ टी सी, जो श्री निवास त्रिपाठी, मुख्य वित्त एवम लेखाधिकारी की और से जारी हुआ था। यही नहीं विनोद पांडे संयुक्त सचिव सूचना ने भी अपने पत्रांक 177 /सु जन संपर्क प्रेस/39/2018 भी 11दिसंबर 2019 को जारी कर श्रमजीवी सेवा निवृत पत्रकार को पेंशन की बात का उल्लेख किया था। निर्भय सक्सेना पत्रकार बरेली

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights